कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस

पंजाब : आज सुबह-सुबह पंजाब पुलिस के जवान कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दी है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि पंजाब पुलिस किन वजहों से कुमार विश्वास के घर पहुंची है। लेकिन पंजाब चुनावों के दौरान कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे।

ट्वीट कर भगवंत मान को क्या कहा

पुलिस के घर पहुंचने पर कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धोखा मिलने की बात कही है। उन्होंने लिखा है किएक समय मेरे द्वारा ही भगवंत मान को पार्टी में शामिल करवाया गया था। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आगाह करते हुए लिखा है कि दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब की लोगों की ताकत से खेलने दे रहे हो, वह एक दिन मान और पंजाब को धोखा देगा। विश्वास ने कहा कि देश मेरी चेतावनी को याद रखे।

इस बयान पर हुआ था बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के एक सनसनीखेज आरोप पर राजनीति गरमा गई थी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने देश को तोड़ने की बात की थी। और बोले थे कि एक दिन वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री । यही नहीं विश्वास ने इस मामले पर केजरीवाल से जवाब भी मांगा था। हालांकि इसके जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताते हुए कहा था कि वह लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल बना रहे हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

एक तो गर्मी का सितम दूसरा ऑनलाइन बिक्री ने बोईपाड़ा के दुकानदारों की परेशानी बढ़ाई !

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कॉलेज स्ट्रीट में किताबों का बाजार न केवल बंगाल बल्कि देश दुनिया तक प्रसिद्ध है। यहां की किताबों की वैराइटी इसके प्रेमियों आगे पढ़ें »

न्यू टाउन में रोबोट के जरिए शुरू की गई हाई ड्रेन की सफाई

विधाननगर : स्मार्ट सिटी न्यूटाउन में सेवा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके आगे पढ़ें »

ऊपर