
नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज पर दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस साल मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के अवसर पर एक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी किया। सरकार ने मोटे अनाज को ‘श्री अन्न’ नाम दिया है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और छह देशों के उनके समकक्ष भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि भारत ‘अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष’ का नेतृत्व कर रहा है। मिलेट्स किसानों के लिए वरदान है।
इस तरह के आयोजन न केवल ग्लोबल गुड के लिए जरूरी है बल्कि ग्लोबल गुड में भारत की बढ़ती जिम्मेदारी का भी प्रतीक है: ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी https://t.co/K6WZZ4okbl pic.twitter.com/hr2uB6Q1V2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2023
प्रधानमंत्री ने कहा कि कई देश मिलेट्स सम्मेलन से जुड़े हुए हैं। मिलेट्स को लेकर देश में कई स्टार्टअप्स भी शुरू हुई हैं। कई राज्यों में इसकी खेती प्रमुखता से होती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रस्ताव और कोशिशों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। जब विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रहा है तब भारत इस अभियान की अगुवाई कर रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस इसी दिशा का एक महत्वपूर्ण कदम है। कई देश मिलेट्स सम्मेलन से जुड़े हुए हैं। मिलेट्स को लेकर देश में कई स्टार्टअप्स भी शुरू हुई हैं। कई राज्यों में इसकी खेती प्रमुखता से होती है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रस्ताव और कोशिशों के बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। जब विश्व अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मना रहा है तब भारत इस अभियान की अगुवाई कर रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस इसी दिशा का एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले कहा कि आज मिलेट्स का शुभारंभ उत्सव है। मिलेट्स विषय को लेकर जब भी कोई सवाल आया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही उत्साह से हम सब लोगों का मार्गदर्शन किया और उसी के परिणामस्वरूप ये कार्यक्रम ऊंचाई पर पहुंच रहा है।