उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की खबर पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इस्तीफे की खबर पर अब विपक्ष की ओर से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। सपा प्रमुख ने इस्तीफे की खबर पर तंज कसा है। मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे पर तंज सकते हुए सपा प्रमुख ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले। ऐसी भेदभावपूर्ण बीजेपी सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।”
जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है।
कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 20, 2022