नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अब आपकी यात्रा ठंड में और भी आसान हो गई है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब आपको यात्रा के दौरान भारी कंबल और चादर साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे अब डिस्पोजेबल बेडरोल की सुविधा शुरू हो गया है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में बेडरोल की सेवा को बंद कर दिया था। ये सुविधा लंबी दूरी के यात्रियों को दी जा रही है। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा चुनिंदा गाड़ियों में ही मिल रही है।
चुकाने होंगे इतने रुपये
रेलवे की इस खास सुविधा के लिए यात्रियों को 150 रुपये चुकाने होंगे। 150 रुपये की किट में कई सारी चीजें मिलेंगी। इसमें कंबल के साथ टूथ पेस्ट और मास्क जैसी चीजें भी मिलेंगी। आइए जानते हैं रेलवे की इस किट में क्या-क्या है।
क्या-क्या मिलेगा?
1- बेड शीट व्हाइट (20 जीएसएम)
48 x 75
(1220mm x 1905mm)
2- कंबल ग्रे/ब्लू (40 GSM)
54 x 78
(1370mm x 1980mm)
3- इनफ्लेटेबल एयर पिलो व्हाइट
12 x 18
4- पिलो कवर व्हाइट
5- फेस टावल/ सफेद नैपकिन
6- थ्री प्लाई फेस मास्क
रेलवे के इस कदम से रेल यात्रियों को सफर में सुविधा होगी। अब यात्रियों को कंबल, चादर का बोझ उठा कर सफर नहीं करना होगा। कोरोना संक्रमण के बाद हुए लॉकडाउन के बाद से यात्रियों को सफर के दौरान बेडरोल की सुविधा नहीं मिल रही थी।