
ओडिशा: 60 साल के व्यक्ति का जादू-टोना करने के शक में सिर कलम कर देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि उस शख्स का अपना भतीजा था। मामला ओडिशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले का है। आरोपी की पहचान बापून के रूप में हुई है जो रिश्ते में मृतक का भतीजा था। उसे अपने चाचा पर जादू टोना करने का शक था।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि सिंह के भतीजे बापून को प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तार किया गया और उसने तंगगुरु सिंह की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मयूरभंज जिले के भोलागड़िया ग्रामपंचायत के सरजंडी गांव के रहने वाले तंगगुरु सिंह की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार शाम को उनके परिवार को उनका कटा हुआ सिर मिला था। पुलिस नें शुरुआती जांच के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राज्य सरकार द्वारा आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए एक विशेष कानून बनाए जाने के बावजूद, ओडिशा में अक्सर जादू टोना करने के संदेह में हत्या और हमले की घटनाएं सामने आती हैं।