नई दिल्लीः देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप चरम पर है। पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 10 राज्यों में सर्वाधिक मामले 71.75% दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,578 नए केस सामने आए हैं, तो वहीं कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41, 971 नए मामले सामने आए हैं। कुल 30.22 करोड़ सैंपल की जांच पूरे देश में की गई है, जबकि दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर 21.64 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मृत्युदर में भी कमी आई है।
देश में कुल मरीजों की संख्या 37,36,648 पहुंच गई है। यह कुल मामलों का 16.76 फीसदी है। 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,202 की कमी आई है। वहीं राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह फिलहाल 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 4,092 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 864 कोरोना संक्रमण से मौत के मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक से ये संख्या 482 है। वहीं चार राज्य अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और लक्षद्वीप में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी की भी जान जाने की सूचना नहीं है।
Visited 123 times, 1 visit(s) today
Post Views: 8