श्मशान घाट नहीं खेत में होगा मूसेवाला का अंतिम संस्कार

चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार आज होगा। इसके लिए दोपहर करीब 12 बजे का वक्त तय किया गया है। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए उनके मानसा स्थित पैतृक गांव मूसा में रखा गया है। इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ वहां पहुंची है। मंगलवार सुबह ही उनका शव परिवार को सौंपा गया। मूसेवाला का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में नहीं बल्कि उनके खेत में किया जाएगा। जहां वह खुद ही खेती करते थे। मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी। मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। इसे मोडिफाई करवाकर भी उन्होंने घर में रखा हुआ था।

मूसेवाला का रविवार शाम जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 5 डॉक्टरों के बोर्ड ने कल उनका पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों को गोलियों के 24 निशान मिले हैं। उनके सिर, पैर, छाती और पेट को बुरी तरह से गोलियों से छलनी किया गया था। मूसेवाला के बाएं फेफड़े और लिवर में गोली लगी है। इसी वजह से बहुत ज्यादा खून बह जाने से मौके पर ही उनकी मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे फैन, शव मॉर्चुरी में ही रखा
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बड़ी संख्या में उनके फैन मूसा गांव पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बठिंडा रेंज के आईजी पीके यादव और बठिंडा के एसएसपी जे. एलेनचेजियन को मानसा के एसएसपी गौरव तूरा के साथ मानसा में ही कैंप करवा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मूसेवाला का शव रात भर अस्पताल की मॉर्चुरी में ही रखा गया। आज सुबह शव परिजनों को सौंपा गया।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

चैती महापर्व छठ का पहला सूर्य अर्घ्य आज, जानें महत्व

कोलकाता : प्रकृति पूजन और लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में प्रसिद्ध है। मुख्य रूप से यह बिहार का पर्व माना जाता है। छठ आगे पढ़ें »

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज महानगर में

नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा नागरिक अभिनंदन जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी और नेताजी भवन का करेंगी दौरा मंगलवार को बेलूड़मठ जाएंगी राष्ट्रपत‌ि सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आगे पढ़ें »

ऊपर