
मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के गुना में एक गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पति ने छोड़ दिया, तो महिला दूसरे आदमी के साथ रह रही थी, इससे नाराज ससुराल वालों ने महिला का जुलूस निकाला। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के कंधे पर एक लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर नंगे पैर घुमाया। रास्तेभर महिला को लाठी-डंडे से पीटा और पत्थर मारे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।