
इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में शुक्रवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। कुछ जिंदा जले हैं और कुछ का दम घुट गया। कितने जिंदा जले और कितनों का दम घुटा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। कई लोगों ने बिल्डिंग की गैलरी से कूदकर जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने 9 लोगों को इस अग्निकांड से रेस्क्यू भी किया है। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत से भी कूदे। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मृतकों में ईश्वरसिंह सिसौदिया (45), नीतू सिसौदिया (45), आशीष (30), गौरव (38), आकांक्षा (25) शामिल हैं। मरने वालों में 40 और 45 वर्ष के दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में एक दंपती भी शामिल हैं।