नयी दिल्ली : सीएम शिवराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “राहुल गांधी मेच्योर नहीं हैं। उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है।” बीजेपी लगातार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। इस बीच कांग्रेस की तरफ से भी कहा गया है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे।
वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “राहुल गांधी मेच्योर नहीं हैं। उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है। अपरिपक्व हैं, लेकिन ऐसे नेता को कांग्रेस वाले जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं। आश्चर्य की बात ये है कि राहुल यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। इसका क्या मतलब है, क्या यह संसद का अपमान नहीं है। उन्हें संसद भेजने वाली जनता का अपमान नहीं हैं। क्या है देश के लोकतंत्र का अपमान नहीं है? राहुल गांधी बिना बताए गायब हो जाते हैं। मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने देश के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था पर चोट की है। जब संसद में बोलना होता है तो विदेश चले जाते हैं। कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं और विदेश जाकर देश की आलोचना करते हैं।” शिवराज ने आगे कहा कि “राहुल गांधी पीएम मोदी के विरोध मे ऐसे अंधे हो गए हैं कि देश का विरोध करते हैं। क्या राहुल गांधी जी आप देश के बाहर भारत के बारे में जो बोलते हैं वो देशद्रोह की सीमा में नहीं आता। क्या यही आपकी राष्ट्रभक्ति है?” शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा समझदार तो हमारे बूथ कार्यकर्ता भी होता है।