लव, सेक्स और धोखा ! पहले प्रेमिका ने की पैसों की डिमांड, फिर…

नयी दिल्ली : युवती ने 25 साल के युवक पर आरोप लगाया गया था उसके शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए। दरअसल मामला यह है कि केरल की कोझिकोड़ की स्पेशल कोर्ट ने मन्नारक्कड़, पलक्कड़ के एक युवक को रेप के केस में बरी कर दिया। युवती ने 25 साल के युवक पर आरोप लगाया गया था उसके शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए। युवक को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका ने दूसरी शादी कर ली तो उसने युवती से सारे रिश्ते खत्म करते हुए उससे किनारा कर लिया। युवक और युवती 2 साल से रिलेशन में थे।

महिला ने युवक से पहले रुपये की डिमांड की और कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वो उसे रेप के झूठे केस में फंसा देगी। उसने युवती की धमकी को अनसुना कर दिया। इसके बाद महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने ये भी आरोप लगाया कि उसका बच्चे का पिता भी युवक ही है। वहीं युवक ने कोर्ट को बताया कि महिला झूठ बोल रही है और उसने गलत शिकायत की है। आखिरकार कुछ महीनों बाद कोर्ट ने युवक को बेगुनाह मानते हुए उसे बरी कर दिया।
साल 2018 में मन्नारकट में निजी फर्म में काम करने के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ. लड़की ने कई बार युवक से रुपये लिए। जब युवक ने अपनी प्रेमिका से उसके साथ उसके घर कोझिकोड़ चलने को कहा था, तो लड़की ने चालाकी से उसे टाल दिया। इसके बाद नौकरी के बहाने से लड़की कोझिकोड़ चली गई। वहां उसने दूसरे शख्स के साथ शादी कर ली। अपनी शादी के दिन उसने अपने प्रेमी को फोन किया। उस दिन युवक को उस पर शक हुआ। जब वह वापस मन्नारकट में अपने प्रेमी से मिलने आई तो उसके हाथ में नई रिंग थी। लड़की ने उससे झूठ बोला कि उसके माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद उसे जो पैसा मिला उसने उससे ये रिंग खरीदी।
फेसबुक पर मैसेज और कुछ तस्वीरें देखने के बाद युवक को अपनी गर्लफ्रेंड के धोखे के बारे में पता चला। इडुक्की के रहने वाले शख्स ने उसे अपनी शादी की तस्वीरें भेजीं थी। उसकी गर्लफ्रेंड और उस युवक ने शादी कर ली थी। इसके बाद उसने युवती से संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद वो मन्नारक्कड़ पुलिस के पास गई और उसके खिलाफ पैसे ना देने की शिकायत की। तब युवती ने रेप का आरोप लगाया था।
शेयर करें

मुख्य समाचार

विस्फोटकों की आपूर्ति : एनआईए ने 2 को गिरफ्तार किया

विकास भवन में एक निजी कम्प्यूटर संस्था के लिए काम करता था मो. नुरुजम्मां सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता/बीरभूम : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल में विस्फोटकों आगे पढ़ें »

नाभि में तेल लगाने के फायदे जान हो जाऐंगे हैरान

कोलकाता : शरीर के सभी अंगों की भांति नाभि का विशेष ख्याल रखना चाहिए। नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है। नाभि खिसकने से पेट संबंधी आगे पढ़ें »

ऊपर