
नई दिल्ली : पार्टी के वरिष्ठ नेता और अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा, ‘कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से उनके इस्तीफे को स्वीकार किया जाए।’ पूर्व सीएम के कांग्रेस छोड़ने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
Former Andhra Pradesh CM Kiran Kumar Reddy resigns from the Indian National Congress party pic.twitter.com/0Sdlx0lUtH
— ANI (@ANI) March 12, 2023