नई दिल्ली : आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का शुक्रिया करते हैं। ये बहुत बड़ी जीत है। दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई, आई लव यू टू। दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे और भाई को आर्शीवाद दिया। हम लोगों ने रात दिन मेहनत करके स्कूल और अस्पतालों को ठीक किया है।
एक नजर नतीजे पर
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के नतीजे बुधवार (7 दिसंबर) को घोषित किए गए हैं। एमसीडी चुनाव के लिए वोटों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हुई थी। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि सभी 250 सीटों के लिए एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।