क्या आप जानते हैं चीता के बारे में ये दिलचस्प बातें, अगर नहीं तो…

नई दिल्लीः देशभर में नामीबिया से आए आठ चीतों की चर्चा है। 70 साल बाद इन चीतों की घर वापसी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लीवर घुमाकर वुडेन बॉक्स से इन चीतों को बाड़ों के पार रिलीज किया। अब भारत में इन चीतों का नया घर कूनो नेशनल पार्क बना है। बता दें चीतों को 1952 में विलुप्‍त घोषित कर दिया गया था। चीतों को भारत में फिर से लाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी, जिसमें अब जाकर सफलता मिल पाई है। भारत में पूरे सात दशक बाद चीतों की वापसी हो गई है। ये सभी आठ चीते नामीबिया से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए हैं। इन आठ चीतों में से दो चीते सगे भाई है।
  • इंसानों पर नहीं करते हमला
अपनी तेजी को लेकर जाने वाले चीतों के बारे में ये भी कहा जाता है कि चीते इंसानों पर हमला नहीं करते और और ये जानवार आराम भी खूब पंसद करता है। चीते कैट प्रजाति के जानवर हैं और ये ना तो दहाड़ सकते हैं और ना ही रात में शिकार कर सकते हैं।
  • चीता दहाड़ नहीं सकता

बाघ, शेर और तेंदुए की तरह चीता दहाड़ता नहीं है। चीते बिल्ली की तरह म्याऊं-म्याऊं की आवाज करते हैं, दिलचस्प बात ये है कि चीते कभी -कभी चिड़ियों की तरह बोलते हैं।

  • लंबी दूरी नहीं दौड़ सकता 

चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है , बहुत तेजी से दौड़ने के बावजूद भी चीते 300 मीटर से ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता। वहीं चीता बिल्ली प्रजाति के दूसरे जीवों की तरह बहुत ज्यादा आरामपसंद है।

  • रात में शिकार नहीं करता

तेजी से दौड़ने वाला ये जानवर रात में शिकार नहीं करता है। हालांकि दूसरे बिल्ली प्रजाति के समुदाय रात में भी शिकार करते हैं। अमूमन चीते अपने शिकार को घेरकर मारते हैं।चीतों के मनपसंद भोजन में चीतल, हिरण, श्वान हैं।

  • तेज धूप में भी साफ देख सकता है

चीता के शरीर पर  चित्तीदार निशान ही इसकी पहचान है। चीता सूरज की तेज रोशनी में भी साफ साफ देख सकता है, इसकी वजह चीता की आंखो के नीचे धारीदार निशान हैं।

  • मादा चीता अकेले रहती है 

मादा चीता अकेले रहना पंसद करती है, जबकि नर झूंड में रहते हैं।  मादा चीता शावकों को अकेले पालती है, उन्हें दिन में मांद में छिपाती है, और जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उन्हें अपने शिकार कौशल सिखाती हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दूसरे चरण में भी बंगाल विरोधियों को लगेगा झटका: अभिषेक बनर्जी

सिलीगुड़ीः तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के बाद दूसरे आगे पढ़ें »

ऊपर