
नई दिल्ली : भातरवंशियों का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। बात कारोबारी जगत की हो या फिर अन्य क्षेत्रों की। भारतीय मूल के लोग अपना दबदबा बनाए हुए हैं। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं, इसका ताजा उदाहरण बनी हैं जयश्री वी उल्लाल। जिन्हें Forbes ने अमेरिका की सबसे अमीर self-made महिलाओं की लिस्ट में जगह दी है।
जयश्री के पास अरिस्टा में 5% स्टॉक
जयश्री उल्लाल कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की CEO हैं। जयश्री 2008 से इस कंपनी की कमान संभाल रही हैं। फोर्ब्स ने उल्लाल की 1.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ और अरिस्टा में 5 फीसदी स्टॉक के आधार पर उन्हें अमेरिका की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं की सूची में शामिल किया है।