भारत की ऑफिसर स्नेहा दुबे ने बंद कर दी इमरान खान की बोलती

नई दिल्लीः हर बार की तरह संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस बार भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर का राग अलापा। लेकिन भारत ने इस बार भी इमरान खान की बोलती बंद कर दी। इस बार भारत की तरफ से जवाब देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे सामने थीं। उन्होंने बड़े ही प्रभावी तरीके से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं। इस करारा जवाब के बाद से सोशल मीडिया पर #SnehaDubey ट्रेंड करने लगा। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर लोग इस दमदार महिला अधिकारी के बारे में सर्च करने लगे। आइए जानते हैं आखिर स्नेहा दुबे इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं…
कौन हैं स्नेहा दुबे?
इमरान खान की बोलती बंद करने वाली स्नेहा दुबे ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी में सफलता प्राप्त की थीं। वे 2012 बैच की महिला आईएफएस अधिकारी हैं। आईएफएस बनने के बाद उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। इसके बाद साल 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में उनकी नियुक्ति हुई। कुछ साल बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।  स्नेहा दुबे को पहले से ही अंतरराष्ट्रीय मामलों में बहुत रुचि थी जिसके चलते उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में जाने का फैसला लिया।
शुरुआती शिक्षा गोवा और फिर जेएनयू से एमए और एमफिल
स्नेहा ने जेएनयू से एमए और एमफिल किया है। स्नेहा की शुरुआती शिक्षा गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से स्नातक किया।
जानिए स्नेहा दुबे ने कैसे कर दी इमरान खान की बोलती बंद
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारत के आंतरिक मामलों को दुनिया के मंच पर लाने और झूठ फैलाकर प्रतिष्ठित मंच की छवि खराब करने की कोशिश की है।
हमनें उनके इस प्रयास के जवाब में ‘राइट टू रिप्लाई’ का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान और झूठ के लिए वो हमारी सामूहिक अवमानना और सहानुभूति के पात्र हैं। स्नेहा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच का पाकिस्तान ने गलत इस्तेमाल किया है।
पाकिस्तान ने यूएनजीए का गलत इस्तेमाल किया- स्नेहा दुबे
स्नेहा दुबे ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और  रहेंगे। पाकिस्तान ने इसमें कुछ क्षेत्रों पर अवैध कब्जा कर रखा है। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने भारत के खिलाफ झूठ फैलाने और उसकी छवि गिराने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल किया है। अपने देश की दुखद स्थिति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने यह व्यर्थ कोशिश की है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Durga Puja 2023 : कोलकाता से विदेश भेजी जा रही इस चीज से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा

कोलकाता : जब कूरियर कंपनी का डिलिवरी ब्वॉय कुम्हारटोली पहुंचा तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि उसके सामने जो पैकेट रखी है उसमें दुर्गा आगे पढ़ें »

ऊपर