पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, शव के पास रोती मिली 2 साल की बच्ची, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह ट्रिपल मर्डर से दहल गई। दिल्ली के हरी नगर के अशोक नगर इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर पति, पत्नी समेत नौकरानी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस वारदात में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि 4 मंजिला मकान में दंपति और उनकी 2 साल की बेटी थी, जोकि सोई हुई थी। सुबह साढ़े 7 बजे घर की नौकरानी सपना रोजाना की तरह घर के अंदर आई, लेकिन उसके बाद घर के अंदर उसकी भी हत्या कर दी गई। मृतकों के नाम समीर आहूजा, उनकी पत्नी शालू और मेड सपना है। मृतक दंपती की एक दो साल की बच्ची घर में सकुशल मिली है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूरे हत्याकांड की तफ्तीश जारी है।
पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा, जांच टीम गठित
इस मामले में डीसीपी घनश्याम बंसल ने जानकारी दी है कि उन्हें सुबह तकरीबन 9.15 बजे कॉल मिली थी, जो चोरी की घटना की थी। पुलिस के जवान जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस को घर पर तीन डेड बॉडी मिलीं, जिसमें 2 महिलाएं हैं। इनमें से एक समीर आहूजा और उनकी पत्नी शालू है, जबकि तीसरा शव नौकरानी सपना का है। आसपास सभी कमरों की छानबीन की गई है। कई टीम बनाई गई हैं। पुलिस जल्द से जल्द इसे वर्कआउट कर लेगी।
दंपत्ति की बच्ची को जिंदा छोड़ गए कातिल
डीसीपी बंसल ने बताया कि सभी एंगल से वारदात की जांच की जा रही है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतकों के शरीर पर धारदार के साथ ही भारी हथियार से भी वार किया गया है। पुलिस का मानना है कि नौकरानी के आने के बाद यह घटना हुई है, क्योंकि नौकरानी वहीं पर थी, लेकिन दंपत्ति की बच्ची सुरक्षित है। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्यारोपी की फ्रेंडली घर में होने का शक, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हमलावर जान पहचान का हो सकता है, क्योंकि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। जबरदस्ती एंट्री के निशान नहीं मिले हैं। घर के एंट्रेंस गेट पर सीसीटीवी भी लगा है जिसके साथ हमलावरों ने छेड़छाड़ की हो ऐसी पुलिस को आशंका है। पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। पुलिस इलाके के बाकी सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है।
मृतक समीर कपड़ों का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी घर में ही ब्यूटी पार्लर का काम करती थीं। तकरीबन 8-9 महीने पहले ही ये परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ था। अब पुलिस जांच कर रही है कि पति पत्नी के घर में क्या रात को ही कोई जानकार आया था या हमलावर सुबह सुबह आए। किन परिस्थितियों में नौकरानी की हत्या की गई थी। नौकरानी ने हमलावरों को पहचान लिया था शायद इसीलिए नौकरानी की हत्या की गई।
कौन थे घर से बाहर भागते दिखे युवक?
घर के बाहर कुछ युवकों को भागते हुए किसी ने देखा था जो दूर बाइक खड़ी करके भागे थे, जिसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है कि हमलावर कितने आए थे। जिस तरह से धारदार हथियार से तीनों की हत्या की गई। घर में लूटपाट नहीं दिखी, जिसके बाद पुलिस भी इसे रंजिश मानकर इस एंगल की भी जांच कर रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

इंडिगो भरेगी अब ऊंची उड़ान, 30 एयरबस ए350 का दिया ऑर्डर

नई दिल्ल: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया है। अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार कर आगे पढ़ें »

ऊपर