सुहागरात पर पति ने नहीं बनाए संबंध, हनीमून पर भी रहा दूर, शिकायत लेकर पत्नी पहुंच गई पुलिस थाने

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महिला थाने में एक युवती ने शादी के तीन महीने बाद अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सुहागरात पर पति ने कुछ नहीं किया। हनीमून पर भी दूर-दूर रहा। यह कहकर संबंध नहीं बनाए कि मैं कमजोर हूं। मैं संबंध नहीं बना सकता। महिला थाना पुलिस के अनुसार नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र, सास शिल्पा, ननद मेघना और ननदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि फरवरी 2022 में उसकी शादी हुई थी। ससुरालवालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपये नगद और 5 तोला सोना मांगा था। परिवारवालों ने उनकी मांग पूरी कर शादी की। शादी के बाद वह ससुराल मुंबई पहुंची। करीब एक सप्ताह तक वहां रही। इस दौरान एक भी दिन पति भूपेंद्र ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हनीमून पर गोवा गए, वहां भी पति दूर-दूर ही रहा। युवती ने बताया कि दूरी को लेकर मैंने आपत्ति दर्ज की तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। शारीरिक रूप से कमजोर है। दवाइयां ले रहा है। इस वजह से संबंध नहीं बना सकता। पीड़िता के मुताबिक बाद में जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर विवाद करने लगे।

शेयर करें

मुख्य समाचार

IND W Vs ENG W: अंतिम ओवर में महिला-ए टीम ने किया कमाल, इंग्लैंड को 3 रन से दी मात

मुंबई : भारत की महिला ए टीम ने बुधवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड महिला आगे पढ़ें »

यादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र ने वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया

कोलकाता : रैगिंग की कथित घटना के कारण एक छात्र की मौत के बाद विवादों में घिरे यादवपुर विश्वविद्यालय के एक स्नातकोत्तर छात्र ने बुधवार को आगे पढ़ें »

ऊपर