बच्चा नहीं होने के कारण पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर पति ने ब्लेड से किया वार

Fallback Image

लखनऊ : यूपी के लखनऊ में दिल-दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। साथ ही उसने पत्नी के सीने पर भी ब्लेड के कई वार किए। फिर लहुलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। गंभीर घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।
दरअसल, यह घटना गोसाईगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ हुई है। महिला की रविंद्र नाम के युवक से 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी। महिला के मां नहीं बन पाने के कारण पति रविंद्र का उससे अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी बीते 8 महीने से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। 25 दिसंबर क्रिसमस वाले दिन रविंद्र अपनी ससुराल गया और पत्नी को साथ लेकर लखनऊ वापस आ गया। घर आने के बाद उसने पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाएं। महिला का कहना है कि अचानक से पति को जाने क्या हुआ और उसने मेरे निजी अंग पर ब्लेड से वार कर दिया। साथ ही छाती पर भी कई बार ब्लेड मारी।
सास-ससुर ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के बाद महिला लहुलुहान हो गई। उसकी चीख सुनकर सास-ससुर कमरे में पहुंचे और बहू की हालत देख उनके भी होश उड़ गए। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पति रविंद्र घर से भाग गया। सास-ससुर गंभीर हालत में बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मोहनलालगंज थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरी जानकारी ली। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

दूसरे चरण में भी बंगाल विरोधियों को लगेगा झटका: अभिषेक बनर्जी

सिलीगुड़ीः तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के बाद दूसरे आगे पढ़ें »

ऊपर