हाय गर्मी! दिल्ली-एनसीआर में पारा 44 डिग्री तो…

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। आसमान से बरसती आग लोगों को बेहाल कर रही है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लू का खतरा बढ़ गया है। लू लगने से डायरिया, तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में लू से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। आइए आज हम आपको ठंडी तासीर वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो गर्मियों में लू से बचाने का काम करती हैं
प्याज- गर्मियों में लू से बचाने में प्याज बड़ी कारगर होती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को लू नहीं लगती है। इसमें मौजूद एंटी-एलेर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। आप सलाद या खाने के साथ कच्ची प्याज का सेवन कर सकते हैं।
दही- दही गर्मियों की सबसे सेहतमंद चीजों में गिनी जाती है। दही ना सिर्फ शरीर को ठंडा रखती है, बल्कि इसमें मौजूद बैक्टीरिया हमारी आतों के लिए भी अच्छे होते हैं। आप चाहें तो कुछ फलों के साथ भी दही का सेवन कर सकते हैं। या फिर दही की लस्सी या छाछ बनाकर भी पी सकते हैं। इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के लंच में खाना ज्यादा बेहतर होगा।
लॉकी- औषधीय गुणों से भरपूर लॉकी का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लॉकी का जूस पीने से ना सिर्फ बॉडी हाइड्रेट रहती है, बल्कि डायरिया या कब्ज की समस्या भी दूर करता है।
नारियल का पानी– अगर बात गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने की हो तो नारियल पानी से बेहतर भला और क्या हो सकता है। इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी गर्मियों में पसीने के साथ शरीर से बाहर निकले पोषक तत्वों की भरपाई करता है। डॉक्टर इसे दुनिया का सबसे अच्छा नैचुरल एनर्जी ड्रिंक मानते हैं।
तरबूज- तरबूज में 92 प्रतिशत तक पानी होता है जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है। ये ना केवल खाने स्वादिष्ट लगता है, बल्कि ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। गर्मियों में हीटस्ट्रोक या लू से बचने के लिए तरबूज का नियमित सेवन करते रहें। मॉर्निंग डाइट या लंच के दौरान इसका सेवन करते रहने से आपको लू नहीं लगेगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

वॉरेन बफे के भरोसेमंद दिग्गज निवेशक चार्ली मुंगेर का निधन

नई दिल्ली: अमेरिका के बड़े निवेशक और दुनिया की जानी मानी इन्वेस्टिंग फर्म बर्कशायर हाथवे के वाइस चेयरमैन चार्ली मंगर का मंगलवार देर रात 99 साल की आगे पढ़ें »

सुरंग से निकले श्रमिकों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, इन्होंने किया ऐलान

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरंग से निकाले गए श्रमिकों को बुधवार को श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें एक-एक आगे पढ़ें »

ऊपर