
नई दिल्ली : केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। 1 जुलाई 2022 को 8,000 से भी ज्यादा केंद्रीय अधिकारियों को प्रमोशन देने के बाद अब एक बार फिर से कई अधिकारियों को तोहफा मिल सकता है। इस संदर्भ में केंद्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अगले दो से तीन हफ्तों में प्रमोशन की घोषणा की जाएगी। एक रिपोर्ट में बताया कि मंत्री महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी पदोन्नति के मामलों में भी नियमानुसार तेजी लाई जाएगी, क्योंकि इस पदोन्नति से पहले अधिकारियों के लिए एक वर्ष से 18 महीने तक के प्रशिक्षण का अनिवार्य प्रावधान है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि वे उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और पदोन्नति देने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाएगा।