
ग्वालियरः महलगांव स्थित कर्मचारी आवास कालोनी में सौतेले पिता ने दस साल की बेटी के साथ गुरुवार की दुष्कर्म किया। मां के ड्यूटी से लौटने के बाद पीड़िता ने पिता की अमानवीय हरकत मां को बताई। मां बेटी को लेकर सुबह यूनिवर्सिटी थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को पकड़ लिया है। कर्मचारी आवास कालोनी दस साल की बच्ची अपनी मां के साथ रहती है। मां नर्स हैं। कुछ दिन पहले मां ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ दूसरी शादी की है। आरोपित ने महिला के साथ उसकी बेटी को भी अपनाने का वादा किया था। बुधवार की रात को मां ड्यूटी पर गई थी। घर में बेटी को अपने दूसरे पति की सुरक्षा में भरोसा कर छोड़ गई थी। आरोपित ने रात में दस साल के बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी रातभर डरी रही। सुबह मां के ड्यूटी से आने पर सब कुछ बता दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया- लाइन नंबर छह निवासी 28 वर्षीय महिला ने देवर के खिलाफ हजीरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से पति, सास व देवर उसे प्रताड़ित करने लगे।
पूरी बात पति को बताई तो…
देवर ने इसकी खबर उसके पति को दे दी। पति पुलिस को लेकर आ गया और उसके साथ मारपीट की। उसने पति को अपने साथ हो रही ज्यादती के सबूत दिखाये। पीड़िता का आरोप है कि पति ने बदनामी के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आरोपित को तलाश कर रही है।