
नई दिल्ली : एक सैटेलाइट तस्वीर जारी हुई है। इससे मालूम चल रहा है कि हिंद महासागर के दक्षिणी भाग में एक और चक्रवात के उठ रहा है। इसे दक्षिण अफ्रीकन देश सेशेल्स ने ‘करीम’ नाम दिया है। ये फिलहाल 112 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है जो बाद में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है।
दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर दिखने लगा है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। इस बीच एक सैटेलाइट तस्वीर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इस तस्वीर को देखने के बाद मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर के दक्षिणी भाग में एक और चक्रवात के उठने की बात कही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हिंद महासागर में ‘असानी’ के साथ ही एक और चक्रवात तेजी से आकार ले रहा है। इसे दक्षिण अफ्रीकन देश सेशेल्स ने ‘करीम’ नाम दिया है। ये फिलहाल 112 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है जो बाद में 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है।