
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं, उन्होंने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी रचाई है। चंडीगढ़ स्थिति आवास पर उन्होंने एक साधारण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आप सांसद राघव चड्ढा और अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यह शादी रचाई है। उनकी पत्नी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे उन्होंने शादी से थोड़ी देर पहले ही पोस्ट की थी।
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने शादी से कुछ घंटे पहले अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। फोटो के साथ कैप्शन में गुरप्रीत कौर ने लिखा, ‘दिन शगना दा छाड़्या’ यानी मेरी शादी का दिन आ गया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां मिलने लगी थीं।
Din Shagna Da Chadya … pic.twitter.com/5FPRRwq1th
— Dr. Gurpreet Kaur (@DrGurpreetKaur_) July 7, 2022