दिल्ली: 8 साल में 14 बार अबॉर्शन, लिव-इन पार्टनर से तंग महिला ने दी जान

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। लिव-इन पार्टनर पर आरोप है कि उसने महिला का 14 बार जबरन गर्भपात (अबॉर्शन) कराया था। सुसाइड का यह मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके का है। 33 साल की यह महिला पिछले 8 सालों से लिव इन में रह रही थी। 8 सालों में महिला का 14 बार दबाव डालकर गर्भपात कराया गया था। इससे परेशान होकर महिला ने 5 जुलाई को खुदकुशी कर ली।शुरुआत में पुलिस इसे खुदकुशी मानकर चल रही थी लेकिन फिर महिला के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया गया। पीड़ित महिला दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहती थी। महिला शादीशुदा थी और उसकी दो बेटियां भी हैं, लेकिन 9 सालों से महिला अपने पति से अलग रह रही थी। अपनी दोनो बेटियों को महिला ने पढ़ने के लिए होस्टल में भेज दिया था और फिलहाल खुद लिव-इन में रह रही थी। पुलिस को इस महिला की खुदकुशी की जानकारी 5 जुलाई को चली थी। महिला ने पंखे से फांसी लगाकर जान दी थी। फिर जांच के दौरान महिला के कपड़े से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में महिला ने पिछले 8 सालों की आपबीती लिख रखी थी। आत्महत्या के लिए बिहार के मधेपुरा के रहने वाले एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया था। आरोपी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Fukrey 3: शनिवार को चला फुकरे 3 का जादू , तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

मुंबई : फुकरे 3 हाल ही में 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो कि फुकरे का तीसरा आगे पढ़ें »

ऊपर