
नई दिल्ली : कर्नाटक के मैसूरु में ऑनर किलिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पिता को 17 साल की बेटी का दलित समुदाय के लड़के साथ रिलेशन में रहना इतना नागवार गुजरा की उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यह मामला पेरियापटना तालुक के कागगुंडी गांव का है। बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज की छात्रा वोक्कालिगा समुदाय की थी और वह पड़ोस के गांव में दलित समुदाय के एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। बेटी और लड़के के बीच रिश्ते को लेकर परिवार नाखुश था। परिवार ने अपने कई बार अपनी बेटी से उस लड़के के साथ दूरी बनाने को कहा था।
माता-पिता ने लड़के से दूरी बनाने के लिए कहा था
जब उसने अपने माता-पिता की बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को खेत में फेंक दिया। मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया।