क्रूरता की हद पार! सोते समय बिस्तर गीला करती थी बच्ची, महिला ने गुप्तांग दागा

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने गोद ली गई नौ वर्षीय लड़की के गुप्तांग को कथित तौर पर इसलिए दाग दिया क्योंकि वह रात में सोते समय बिस्तर गीला कर देती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एमआईजी पुलिस थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि रात में सोते वक्त बिस्तर गीला करने की सजा के नाम पर 40 वर्षीय महिला के कथित अत्याचार की शिकार लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शरीर पर नाखूनों से नोंचे जाने के निशान
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित लड़की की करीबी रिश्तेदार है और उसके परिवार ने लड़की को गोद लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी औपचारिक रूप से गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बीच, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि पीड़ित लड़की के गुप्तांग पर किसी जलती चीज से दागे जाने का गंभीर जख्म है, उसके सिर के कुछ बाल उखड़े हुए हैं और उसके शरीर पर नाखूनों से नोंचे जाने के निशान भी हैं।
‘क्रूरता की सारी हदें पार’
पोरवाल ने कहा, ‘लड़की की हालत देखकर लगता है कि उसे गोद लेने वाली महिला बेहद विकृत मानसिकता की शिकार है जिसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं।’ बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने इस महिला पर ‘हल्की’ धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अन्य गंभीर प्रावधान जोड़े जाने चाहिए। एमआईजी थाना प्रभारी वर्मा ने कहा कि लड़की के बयान और उसका इलाज कर रहे डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में उचित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

होंगझोऊ: एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन में हो रहा है। सोमवार(25 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर राइफल टीम आगे पढ़ें »

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

महाराष्ट्र सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार, गणेश उत्सव में हुए शामिल

Raghav-Parineeti Wedding : … तो ये है ‌Priyanka Chopra के शादी में ना आने की वजह

तेज AC चलाकर सो गई डॉक्टर, ठंड से गई दो नवजात की जान

Kolkata News … तो इसलिए महानगर में जाती है राहगिरों की जान

ऊपर