कोरोना : विदेश से आए ज्यादातर यात्री ओमिक्रोन सब-वेरिएंट BF.7 से संक्रमित, अब तक…

नई दिल्ली : कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत में हवाई यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है। इन यात्रियों के कोरोना टेस्ट भी किए जा रहे हैं जिनके नतीजों से पता चला है कि संक्रमित मिले ज्यादातर यात्रियों में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट BF.7 पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ये जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को बताया कि आज तक 15 लाख से अधिक हवाई यात्रियों की कोविड-19 के लिए जांच हुई है। जिनमें से 200 से अधिक यात्रियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए उनके नमूने बताते हैं कि कई यात्रियों में BF.7 वेरिएंट पाया गया है। हमारे टीके इस वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

दो दिन पहले यानी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि देश में सभी ओमिक्रोन सब-वेरिएंट की मौजूदगी मिली है। 29 दिसंबर, 2022 और 7 जनवरी, 2023 के बीच लिए गए 324 कोविड पॉजिटिव सैंपल की ‘सेंटिनल सीक्वेंसिंग’ से ये खुलासा हुआ है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 171 नए मामले आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,80,386 पर पहुंच गई है, जबकि मृतक संख्या 5,30,722 पर बनी हुई है।

अब तक वैक्सीन की 220.15 करोड़ खुराक दी

देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,47,322 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 वैक्सीन की अब तक 220.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

 

 

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध की सभी तिथियां और विधि

नई दिल्ली : पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष भाद्रपद महीने की पूर्णिमा से शुरू होकर पितृमोक्षम अमावस्‍या तक चलते हैं। 29 सितंबर यानी कल से आगे पढ़ें »

ऊपर