देश में तेजी से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 3688 नए केस, 50 की मौत

नई दिल्ली :  देश में कोरोना एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ते दिख रहा है । तेजी से बढ़ते मामले प्रशासन और लोगों की चिंता को बढ़ा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 3 हजार 688 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कल के मुकाबले ज्यादा है। वहीं, इस दौरान 50 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है। इन नए मामलों के बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 हजार 684 हो गई है।

वहीं, देश में कुल आंकड़े की बात करें तो ये संख्या 4 करोड़ 30 लाख 75 हजार 862 तक जा पहुंची है। इसके साथ ही देश भर में मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 23 हजार 803 हो गया है।  29 अप्रैल के कोरोना बुलेटिन के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1607 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी के बाद से आंकड़ा सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है। इस दौरान 2 मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, अब दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5609 हो गई है।

Visited 129 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की करें पूजा, इन 3 बातों को रखें ध्यान

नई दिल्ली: गुरुवार के दिन का हिंदूओं में विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा होती आगे पढ़ें »

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग-11

नई दिल्ली: IPL 2024 में आज भारत के दो युवा क्रिकेटर आमने-सामने होंगे। शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस का मुकाबला ऋषभ पंत की टीम आगे पढ़ें »

ऊपर