
यूपी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी ने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि ”हमारे तो एक ही राजा हैं, जो प्रभु श्री राम हैं। राष्ट्र मंदिर का निर्माण, धर्म की विजय का प्रमाण। सियावर रामचंद्र की जय! ” इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के विकास कार्यों का जायजा लिया। सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र के महासचिव चंपत राय के साथ के मंदिर का निरीक्षण भी किया। मालूम हो कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए यहां कर्मचारी 3 शिफ्ट में काम कर रहे हैं। लखनऊ-अयोध्या हाईवे को जोड़ने के लिए श्रीराम पथ का निर्माण हो रहा है।
…हमारे तो एक ही राजा हैं, जो प्रभु श्री राम हैं। pic.twitter.com/zmlyolr9Yu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 19, 2023
राष्ट्र मंदिर का निर्माण, धर्म की विजय का प्रमाण…
सियावर रामचंद्र की जय! pic.twitter.com/pfZa53I9JT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 19, 2023