
नई दिल्ली : कुत्ते और बिल्ली के बीच एक दोस्ती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कड़कड़ाती ठंड में कुत्ते और बिल्ली को साथ तंदूर के पास बैठा देखा जा सकता है। विभिन्न प्रजातियों के जानवरों के बीच दोस्ती होना मुश्किल होता है। कुत्ते और बिल्ली की लड़ाइयां तो कई बार आपने देखी होंगी, लेकिन उनके बीच का प्यार भी आप देखा सकते हैं। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया था। इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
Warming themselves and our heart🥰 pic.twitter.com/dzoNZ09twx
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 8, 2021