
नई दिल्ली : विपक्षी दलों ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तो सत्ताधारी एनडीए ने पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को। आज ये दोनों चुनावी प्रतिद्वंद्वी हैं, किन्तु 6 वर्ष पूर्व इन दोनों ने मंच साझा किया था। अवसर था झारखंड के हजारीबाग में विनोबा भावे यूनिवर्सिटी का 9 जनवरी, 2016 को हुआ दीक्षांत समारोह। इसमें मुख्य अतिथि तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सिन्हा को डी. लिट. की मानद उपाधि दी तो साथ ही, झारखंड की राज्यपाल होने के नाते मुर्मू भी मंच पर मौजूद रहीं।