
नई दिल्ली /कोलकाता : कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद आज हो सकते हैं तृणमूल में शामिल। पार्टी सूत्रोंं की मानें तो दिल्ली में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों कीर्ति आजाद तृणमूल का दामन थाम सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।कीर्ति आजाद 1983 की क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। दिसंबर 2015 में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में कथित अनियमितताओं तथा भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को खुले तौर पर निशाना बनाने के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दिया गया था। वह 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।आजाद, बिहार की दरभंगा संसदीय सीट से तीन बार लोकसभा के लिए चुने गए। 2014 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर आम चुनाव लड़ा था।