
शिमला : हिमाचल प्रदेश की सर्वाधिक चर्चित शिमला सीट पर पिछले 15 साल से चला आ रहा भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व गुरुवार को समाप्त हो गया। भाजपा ने इस सीट पर ‘चायवाले’ के नाम से सुर्खियां बटोरने वाले संजय सूद को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इस बार कांग्रेस के हरीश जनारथा के हाथों 3000 से अधिक मतों से मात खानी पड़ी।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी माकपा ने भी यहां से डिप्टी मेयर रहे टिकेंद्र पंवर को मैदान में उतारा था लेकिन उनका दांव बेकार चला गया। जनराथा को यहां 2012 में 628 मतों से और 2017 में 1903 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के करोड़पति चायवाले संजय सूद को 12766 मत मिले जबकि कांग्रेस के हरीश जनारथा ने 15803 मतों के साथ जीत दर्ज की।