भाजपा ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली कमान

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं। बताया जा रहा है कि नाम की घोषणा होने के बाद अब वे मदन कौशिक से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। इसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय में जाएंगे। वहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधिवत रूप से उन्हें कार्यभार सौंपेंगे।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Kolkata Weather Update : शनिवार से बंगाल में भारी बारिश के आसार

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : एक बार फिर शनिवार से मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की संभावना की जानकारी दी गयी है। मौसम विभाग की आगे पढ़ें »

ऊपर