बड़ी खबरः रेप से बचने के लिए छत से कूदी लड़की

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में रेप से बचने के लिए एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना रविवार की है। पुलिस के मुताबिक, केंदुझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। लड़की भाई के साथ अपनी बहन के केंदुझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर आगे बढ़ें। लड़की और उसका भाई राजी हो गए।कुछ देर बाद 5 लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने लड़की के भाई को पीटा और उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। बचने के लिए लड़की छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और अभी वह हॉस्पिटल में है।

भाई की पुकार सुन स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे
लड़की का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

एक तो गर्मी का सितम दूसरा ऑनलाइन बिक्री ने बोईपाड़ा के दुकानदारों की परेशानी बढ़ाई !

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कॉलेज स्ट्रीट में किताबों का बाजार न केवल बंगाल बल्कि देश दुनिया तक प्रसिद्ध है। यहां की किताबों की वैराइटी इसके प्रेमियों आगे पढ़ें »

न्यू टाउन में रोबोट के जरिए शुरू की गई हाई ड्रेन की सफाई

विधाननगर : स्मार्ट सिटी न्यूटाउन में सेवा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके आगे पढ़ें »

ऊपर