खनन घोटाले में तेजतर्रार आईएएस बी.चंद्रकला के घर छापा

सीबीआई ने घर से जब्त किए दस्तावेज, घर पर नहीं थीं चंद्रकलाअवैध खनन के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम ने लखनऊ स्थित हुसैनगंज में आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के आवास पर आज छापा मारा। टीम ने उनके घर से छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान बी.चंद्रकला अपने आवास में नहीं थीं। सीबीआइ ने खनन घोटाले के मामले में कानपुर, हमीरपुर, जालौन समेत कुल 12 जगहों पर छापेमारी की।
लखनऊः
एक साल में 10 लाख से 1 करोड़

चंद्रकला की संपत्ति 2011-12 में सिर्फ 10 लाख रुपये थी। वर्ष 2013-14 में यह बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपये हो गई, यानी एक साल में उनकी संपत्ति 10 गुना बढ़ी। यह जानकारी केंद्र सरकार के सामान्य प्रशासन एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार है। 2011-12 में अपने गहने बेचकर और वेतन से चंद्रकला ने आंध्र प्रदेश के उप्पल में 10 लाख का फ्लैट खरीदा था। अब उनके पास लखनऊ के सरोजिनी नायडू मार्ग पर अपनी बेटी कीर्ति चंद्रकला के नाम से 55 लाख का फ्लैट है। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि यह फ्लैट उनके सास-ससुर ने उन्हें गिफ्ट किया था। इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश के अनूपनगर में भी उन्होंने 30 लाख का एक मकान खरीदा है। इससे वह 1.50 लाख सालाना कमाई का दावा करती हैं।अवैध तरीके से बांट दिए पट्टे?
आरोप है कि उन्होंने जुलाई 2012 के बाद हमीरपुर जिले में 50 मौरंग खनन के पट्टे कर दिए थे। हालांकि, उस दौरान ई-टेंडर के जरिए मौरंग के पट्टों को स्वीकृत करने का प्रावधान था। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने के साथ-साथ करोड़ों रूपये के खनन घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने छापा मारा है। वर्ष 2015 में अवैध रूप से जारी मौरंग खनन को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर 2015 को हमीरपुर में जारी सभी 60 मौरंग खनन के पट्टे अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिए थे। टीम ने जालौन के उरई में बालू घाट संचालकों के प्रतिष्ठानों पर भी छापा मारा है।

घटिया ईंटों पर ठेकेदार को लताड़ लगाने का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें कि आईएएस बी. चंद्रकला एक तेज तर्रार आैर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहने वाली अफसरों में से एक है।। 2008 बैच की उत्तर प्रदेश काडर की आईएएस बी. चंद्रकला तेलंगाना की मूल निवासी हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्व की समाजवादी सरकार में बी. चंद्रकला की पोस्टिंग हमीरपुर में भी हुई थी। चंद्रकला सबसे पहले चर्चा में तब आई थीं, जब 2014 में बुलंदशहर में डीएम के रूप उन्होंने एक खराब निर्माण कार्य के लिए स्थानीय अधिकारियों को सरेआम लताड़ लगाई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यूपीएससी में था 409वां रैंक
गौरतलब है कि यूपीएससी में उन्होंने 409वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद उन्हें यूपी काडर में पोस्टिंग दी गई थी। फरवरी 2018 में बी. चंद्रकला को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का प्राइवेट सेक्रटरी नियुक्त किया गया था। बी. चंद्रकला इससे पहले पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में डिप्टी सेक्रटरी के पद पर नियुक्त थीं।


शेयर करें

मुख्य समाचार

mamata protest

सीएए पर हिंसा करने वालों को ममता ने चेताया

कोलकाता : हिंसा के रास्ते कोई आंदोलन नहीं होता, न ही इसके जरिये मकसद में जीत मिलती है। गलत का विरोध करना है तो सही आगे पढ़ें »

खेलो इंडिया पदक तालिका में महाराष्ट्र से आगे निकला हरियाणा, तमिलनाडु के एस सरन ने स्‍वर्ण जीता

गुवाहाटी : हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेलों के चौथे दिन 12 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया। हरियाणा ने आगे पढ़ें »

ऊपर