दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और घटना, टुकड़े कर फेंका कई इलाकों में

नई दिल्ली : दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी ही एक और घटना प्रकाश में आया है। यहां एक महिला ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। जिसके बाद उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा दिया। जिसके बाद टुकड़ों को एक-एक कर फेंका गया। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने मृतक के शरीर के 10 टुकड़े कर दिए। जानकारी के अनुसार, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति के शव के 10 टुकड़े किए थे। पूनम ने पुलिस को बताया कि, अंजन दास के अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।
मां-बेटे ने दिया वारदात को अंजाम
खबरों के मुताबिक, मां-बेटे ने मिलकर कत्ल की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। दोनों मिलकर अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रीज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने अंजन हत्या मामले में बताया कि, “दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।”
उन्होंने इस मामले में आगे बताया कि, “महिला आरोपी पूनम और बेटे दीपक को उसके पति अंजन दास की त्रिलोकपुरी स्थित आवास पर हत्या करने और उसके शव को काटकर पास की जमीन में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”
बता दें, दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ शव के टुकड़े मिले थे। जिसके बाद इस मामले में जांच पड़ताल शुरू किया गया। जिस जगह शव के टुकड़े मिले हैं, उस जगह के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर पता चला है कि, एक महिला और एक युवक रात में कोई चीज फेंक रहे हैं।

Visited 193 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Likes-Comments के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाह में लोग आए रोज ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चाओं का आगे पढ़ें »

ऊपर