नई दिल्ली : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ महिलाएं अनूठी सेक्स हड़ताल करने जा रही है। इसके तहत देश में गर्भपात को कानूनी वैधता नहीं मिलने तक वे पुरुषों से संबंध नहीं बनाने का आह्वान कर रही हैं। अनूठी सेक्स स्ट्राइक की मांग सोशल मीडिया में जोर पकड़ती जा रही है। मामला यह है कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के अधिकार को खत्म कर दिया है। इससे 26 राज्य इस पर पाबंदी का कानून बनाने पर विचार कर रह रहे हैं। इससे महिलाएं खफा हैं। वे अनूठे ढंग से इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ रहे हैं। महिलाएं अपने इस आंदोलन में पुरुषों से भी सहयोग मांग रही हैं।
किसी पुरुष से संबंध नहीं रखेंगी
अमेरिकी महिलाएं सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों से तब तक सेक्स से बचने के लिए कह रही हैं जब तक कि गर्भपात का अधिकार की बहाली का संघीय कानून नहीं बनता। सोशल मीडिया में अनूठे हैशटैग से हड़ताल को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि हम गर्भावस्था का खतरा नहीं उठा सकती हैं, इसलिए हम किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं रखेंगे। पति के साथ भी संबंध नहीं बनाएंगे। जब तक हम गर्भवती नहीं होना चाहेंगी, तब तक यौन संबंध नहीं बनाएंगी।