
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोरोना भी प्रभावी हो गया है। राज्यपाल कोश्यारी के बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री के संक्रमण के बारे में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जानकारी दी है। वहीं राज्यपाल के संक्रमण के बारे में राजभवन के एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जांच करने के बाद राज्यपाल कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।