
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है। आज सुबह-सुबह वह जानेमाने कवि कुमार विश्वास के घर कुछ कागजात लेने पहुंच गई तो दोपहर में आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य अलका लांबा के घर पहुंच गई। फिलवक्त कांग्रेस नेता लांबा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है।
लांबा का ट्वीट, मेरे घर पुलिस पहुंच चुकी है
लांबा पहले आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं और चांदनी चौक से विधायक भी थीं। लेकिन बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी छोड़ने के बाद वे आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधती रही हैं। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ एक्शन भी उनके बयानों को लेकर लिया जा रहा है।
पंजाब पुलिस मेरे घर पहुँच चुकी है…
— Alka Lamba (@LambaAlka) April 20, 2022