मुंबई : महाराष्ट्र में काफी समय से चल रहे अटकलों के बाद बुधवार को राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, खडसे शुक्रवार दोपहर 2 बजे राकांपा में शामिल होंगे, जिससे पार्टी और मजबूत होगी। वहीं एकनाथ खडसे का इस्तीफा महाराष्ट्र भाजपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। मालूम हो कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद साल 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की खबरें चर्चा में थी।
एकनाथ खडसे के साथ कई और लोग शमिल होने की इच्छा जता रहे है: एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष
एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष पाटील ने कहा, ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिन्होंने पूरा एक दशक से ज्यादा भाजपा में काम किया। स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के साथ काम किया, अब वह भाजपा छोड़ रहे हैं और एनसीपी में शामिल होंगे। उनको पार्टी में क्या भूमिका दी जाएगी वो बाद में सोचेंगे, पहले वह पार्टी में शामिल हो रहे हैं इसलिए हमें खुशी है।’ साथ ही उन्होंने बताया कि ‘एकनाथ खडसे के साथ कई और लोग शमिल होने की इच्छा जता रहे है, लेकिन धीरे-धीरे इस पर निर्णय होगा। अभी तक हमने खडसे से ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन उनके समर्थक धीरे- धीरे पार्टी में शामिल होंगे।
महाराष्ट्र भाजपा को बड़ा झटका, एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा
Visited 98 times, 1 visit(s) today