90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप, घर छोड़ने के बहाने जंगल में बनाया हवस का शिकार

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को एक 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया है। महिला जबलपुर से शहड़ोल अपने रिश्तेदार के घर आई थी। 90 वर्षीय महिला को लिफ्ट देने के बहाने जंगल ले जाकर उसके साथ रेप किया गया है। महिला के परिजनों ने कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुकेश वैश्य ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 90 साल की महिला गुरुवार की रात को जबलपुर से शहडोल ट्रेन से आई थी।

ट्रेन रात में शहडोल पहुंची जिस कारण से महिला रात में रेलवे स्टेशन में ही रूक गई। सुबह महिला ऑटो से बंधवावारा गांव जाने के लिये निकली। लेकिन अंतरा के पास ऑटो चालक ने यह कह के उतार दिया कि अब आगे नहीं जा पाऊंगा। महिला वहीं उतर कर बस का इंतजार करने लगी। इस दौरान वहां से एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और महिला को घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
लिफ्ट देने के बहाने किया रेप
अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में ले जा कर महिला के साथ रेप किया और फिर वापस सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क से किसी तरह रिहायसी इलाके पहुंची महिला ने लोगों से अपनी आप बीती सुनाई। जिसके बाद लोगों ने महिला के रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने कोतवली पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर