
– डीए में फिर होगी बढ़ोतरी; 3% बढ़ कर हो जाएगा 34%
नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है। जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता बढ़ेगा। डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में फिर से बढ़ोतरी होगी। हालांकि, जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा, यह तय नहीं हुआ है। लेकिन, एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, 3% डीए बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के कुछ विभागों में प्रमोशन होंगे। इसके अलावा बजट 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी चर्चा हो रही है जिस पर फैसला आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।