– मासूम की आवाज आना हुई बंद
होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक 6 साल का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। मासूम को बचान के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। लोकल पुलिस के साथ सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। वहीं बच्चे के लिए मशीन के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। परिजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मौके पर पूरा जिला प्रशासन बच्चे को निकालने में जुटा हुआ है। दरअसल, यह घटना होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला इलाके के बैरमपुर गांव की है। जहां 6 साल का ऋतिक नाम का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया और 100 फुट नीचे जाकर फंसय गया। बता दें कि बच्चे के पीछे कुछ आवारा कुत्ते पीछे पड़ गए थे, खुद को बचाने के चक्कर में बोरवेल के ढाई फीट ऊंचे पाइप पर चढ़ा गया। देखते ही देखते उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल बोरवेल के अंदर जा गिरा। बताया जा रहा है कि बच्चा मानसिक रुप से कमजोर है।
घटना के वक्त माता-पिता नहीं थे पास
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा रविवार सुबह 9 बजे बोरवेल में गिर गया था। घटना के वक्त मासूम के माता-पिता खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद बच्चे के गिरने की खबर उसको परिजनों को बुलाया गया। वहीं खबर लगते ही समाजसेवी संस्थाओं के अलावा जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।
कुछ देर पहले मांग रहा था मदद
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे पुलिसकर्मियों का कहना है कि घटना के कुछ समय बाद तक बोरवेल से ऋतिक की आवाज आ रही थी। वह रो-रोकर मदद मांग रहा था। लेकिन कुछ समय बाद आवाज आनी बंद हो गई। बच्चे के परिजनों का जिसके बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चा कितनी गहराई में फंसा हुआ उसका पता लगाने के लिए लोगों ने बोरवेल में रस्सा डाला, लेकिन पता नहीं लग सका।