
नई दिल्ली: देश में शुक्रवार को 3 लाख 37 हजार 704 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.42 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 482 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 9,550 की कमी आई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी।
फिलहाल देश में 21.13 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में कुल एक्टिव केस का आंकड़ा पहली बार 21 लाख के पार पहुंचा है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 22 दिन में कुल एक्टिव केस 21 गुना हो गए हैं।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित: 3,89,03,748
कुल रिकवरी: 3,62,91,435
कुल मौतें: 4,88,884