नई दिल्ली : देश में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान लगातार चल रहा है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज लोगों को दिया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से भारत बायोटेक को वैक्सीन का नया ऑर्डर दिया गया। भारत सरकार ने करीब 45 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। सूत्रों की मानें, तो भारत बायोटेक को केंद्र सरकार की ओर से नया लेटर ऑफ कम्फर्ट मिला है। जिसमें 45 लाख कोवैक्सीन की डोज सप्लाई का ऑर्डर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन 45 लाख में से करीब 8 लाख वैक्सीन की डोज म्यांमार, मॉरिशस, फिलीपींस जैसे देशों को दी जाएगी।
भारत बायोटेक को 45 लाख डोज का नया ऑर्डर
Visited 45 times, 1 visit(s) today