अगरतला : देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ रही हैं। विकृत मानसिकता के लोग बच्चे एवं वृद्धाओं को भी अपना इशकायर बना रहे हैं। कुछ ऐसी ही घटना त्रिपुरा के कंचनपुर उपखंड में 90 वर्षीय एक महिला के साथ घटी है। जहां दो लोगों ने वृद्धा के साथ सामूहिक बलत्कार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के साथ घटना गत 24 अक्टूबर को घटी थी। लेकिन परिजनों ने हिम्मत जुटाकर 29 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि महिला के साथ बलात्कार के दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरु कर दी गई है। अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी महिला को ‘दादी’ कहता था। वह महिला घर में अकेली रहती थी। घटना की रात आरोपी एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया।
घटना के बाद महिला बीमार पड़ गई थी लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि जब उसके रिश्तेदारों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पांच दिन बाद शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस उसे अस्पताल ले गई और उसका बयान भी दर्ज किया, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला अब अपने घर पर है।