‘वैक्सीन लगवाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें; मेरी 100 साल की मां ने भी दोनों डोज लिए’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश को संबोधित किया। यह कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 का 25वां और ओवरऑल 78वां एपिसोड था। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के बैतूल के एक गांव के लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें बताया कि हमारे यहां कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मौत हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा हमें भ्रम नहीं फैलने देना है। मैंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। मेरी मां ने 100 साल की उम्र में वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं। हमारे देश के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली है। ऐसा कुछ भी नहीं है। आप भी वैक्सीन लगवाइए और बाकियों को भी प्रेरित करिए।

वायरस बहरूपिया, वैक्सीन ही बचाएगी
बैतूल के गांव में रहने वाले किशोरी लाल से पीएम मोदी ने पूछा कि आपने भी वैक्सीन पर फैलाए जा रहे भ्रम के बारे में सुना है क्या? किशोरी लाल ने जवाब दिया कि रिश्तेदार बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों की मौत हो जाती है। इस पर मोदी ने कहा कि इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना। हमें जिंदगी बचानी है, लोगों को बचाना है, देश को बचाना है। यह बीमारी बहरूपिए की तरह है। यह रंग रूप बदलकर हमला करती है।

उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन हमारा हथियार है। हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत करके वैक्सीन बनाई है। इस अभियान में माताओं-बहनों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ना चहिए।

आदिवासी भाइयों की सूझबूझ बनेगी केस स्टडी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-ना-कभी, ये विश्व के लिए केस स्टडी का विषय बनेगा कि भारत के गांव के लोगों ने, हमारे वनवासी आदिवासी, भाई-बहनों ने, इस कोरोना काल में, किस तरह अपने सामर्थ्य और सूझबूझ का परिचय दिया। गांव के लोगों ने क्वारैंटाइन सेंटर बनाए। किसी को भूखा नहीं सोने दिया, खेती का काम भी रुकने नहीं दिया। नजदीक के शहरों में दूध-सब्जियां, ये सब हर रोज पहुंचता रहे, ये भी गांवों ने सुनिश्चित किया, यानी खुद को संभाला, दूसरों को भी संभाला।

 

Visited 138 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

फिल्म ‘पुष्पा’ का मशहूर एक्टर हुआ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद लगे गंभीर आरोप

हैदराबाद: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा'  के एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को लेकर एक खबर सामने आई है। एक्टर को हाल ही में गिरफ्तार कर आगे पढ़ें »

‘कच्चा बादाम’ गर्ल अंजली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, परिवार संग किया गृह प्रवेश

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो लॉक अप फेमस अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया आगे पढ़ें »

ऊपर