
भुवनेश्वर : ओडिशा की बालासोर सदर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मदन मोहन दत्ता का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार सुबह दत्ता के निधन की जानकारी दी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। तिरेसठ वर्षीय दत्ता पहली बार विधायक बने थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्री दत्ता काफी समय से बीमार थे और वह यकृत की बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। दत्ता के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।